बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई।
ग्राम बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद।
बीडीएस टीम द्वारा डिमाइनिंग कर सुरक्षित रूप से बरामद की गई सामग्री।
दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बीडीएस टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया एवं डिमाइनिंग की कार्रवाई के पश्चात सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया गया।
बरामद सामग्री
315 बोर देशी कट्टा – 01 नग
315 बोर का जिंदा राउंड – 49 नग
303 रायफल के जिंदा राउंड – 25 नग
12 बोर का जिंदा कारतूस – 34 नग
303 रायफल का बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन एवं अन्य पार्ट्स
जिलेटिन – 08 किलोग्राम
वाकी टॉकी सेट 06 नग मय चार्जर
मेन पेक सेट 01
विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक वायर एवं कॉपर वायर
डेटोनेटर वायर, क्लच वायर एवं अन्य विस्फोटक सामग्री
बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट एवं अन्य उपकरण
अन्य टूल्स एवं सामग्री l
बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







