Home चर्चा में शिव मंदिर मुक्तिपारा में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का...

शिव मंदिर मुक्तिपारा में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीप

9
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर ।
भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अंबिकापुर के मुक्तिपारा स्थित शिव मंदिर में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधु चौदाहा, महामंत्री प्रियंका चौबे सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here