आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग गणेशोत्सव के पावन अवसर पर श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश जी की आराधना के क्रम में 20 सितम्बर को महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में भगवान श्री गणेश जी को विधिवत छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की जाएगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महाआरती के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी की आरती में शामिल होकर उनके चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। इसके पश्चातश्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर महाआरती एवं छप्पन भोग के इस भक्तिमय आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।







