Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान में गोड़ा स्कूल के बच्चों ने दिखाई कला की...

सेवा संकल्प अभियान में गोड़ा स्कूल के बच्चों ने दिखाई कला की ताकत, रंगोली-चित्रकला और भाषण से दिया विकसित भारत का संदेश

12
0
बलौदाबाजार जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। भारत सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़ा में रंगोली, चित्रकला एवं ‘विकसित भारत-2047’ थीम पर अभिभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण की भावना और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तेजराम वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजार, विशिष्ट अतिथि खिलेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति, महेश धीवर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, ओमप्रकाश वर्मा,बीरसिंग नौरंगे, भागीराम धीवर, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पार्वती वर्मा, मोहन बंजारे सहित अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रंगों में उभरा स्वच्छ भारत और विकसित भारत का सपना
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली और चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल भारत, सेवा भाव एवं विकसित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं अभिभाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक चित्रों ने विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। बच्चों की कलाकृतियों में सामाजिक जागरूकता के साथ देश के विकास का संदेश भी दिखाई दिया।
अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागी बच्चों का हौसला
मुख्य अतिथि तेजराम वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर खिलेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति, ओमप्रकाश वर्मा,भागीराम धीवर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पार्वती वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता राजकुमार सोनवानी, हर्षित चंद्राकर, हेमलता वर्मा, वंदना गोस्वामी, निधि बरिहा, मंजू ध्रुव, श्रृष्टि शर्मा, पल्लवी देवांगन सहित भृत्य पूर्णिमा फेकर, स्वीपर सरजू वर्मा एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here