Home चर्चा में पोंडी के नर्मदा आश्रम में विशाल वृक्षारोपण, रोपे गए 105 फलदार व...

पोंडी के नर्मदा आश्रम में विशाल वृक्षारोपण, रोपे गए 105 फलदार व औषधीय पौधे

11
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

उत्सव युवा मंडल रतनपुर और ‘मेरा युवा भारत’ बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन रतनपुर/पोंडी। उत्सव युवा मंडल रतनपुर द्वारा संबद्ध ‘मेरा युवा भारत’ बिलासपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में आज, 1 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत पोंडी (स) में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मां नर्मदा उद्गम विकास समिति के विशेष सहयोग से अरपा रोड पोंडी स्थित श्री सिद्ध दक्षिणमुखी बटुकेश्वर हनुमान द्वार नर्मदा आश्रम परिसर में संपन्न हुआ।अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में कुल 105 पौधों का रोपण किया गया।

इनमें प्रकृति और स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी आंवला, जामुन, सीताफल, सिंदूर, अमरूद और अर्जुन जैसी विभिन्न फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी श्री ओंकारेश्वर शर्मा एवं उत्सव युवा मंडल रतनपुर के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा।उपनिदेशक नितिन शर्मा ने प्रदान की पर्यावरण संरक्षण सामग्री, मंडल ने जताया आभारइस अभियान को गति देने के लिए ‘मेरा युवा भारत’ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा जी के द्वारा उत्सव युवा मंडल को वृक्षारोपण कार्य हेतु आवश्यक सामग्री जैसे फावड़ा और साबल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस विशेष सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उत्सव युवा मंडल रतनपुर ने उनके प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।ग्रामीणों ने ली पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी इस पुनीत कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित मां नर्मदा उद्गम विकास समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहकर, उनके सुरक्षित विकास और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी उठाने का सामूहिक संकल्प लिया।ये रहे उपस्थित इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक श्री कमलेश कुमार श्रीवास, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कुंजराम नेताम, स्वास्थ्य मितानिन श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा, वॉर्ड क्रमांक 3 के पंच प्रतिनिधि अनथराम यादव, आश्रम के देखरेख कर्ता रामकुमार यादव, जितेंद्र जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल और समारू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here