बिलासपुर न्यूज 36गढ़ :– सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के सामाजिक उत्थान, एकजुटता एवं विकास के उद्देश्य से सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन 26 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 4:00 बजे पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में किया जाएगा।
इस संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, शक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न जिलों से सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के सामाजिक बंधु शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान एवं समाजसेवी व्यक्तियों को केश शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, सामाजिक विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







