बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासितों से उनके अनुभवों एवं प्रशिक्षण की जानकारी ली।*
पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने पुनर्वासितों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
पुनर्वासितों ने नृत्य के माध्यम से बस्तर में हो रहे विकास, गांव-गांव तक पहुंचती बुनियादी सुविधाएं स्कूल, अस्पताल, राशन दुकान, सड़क, बिजली, पानी एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाओं को दर्शाया।
आज दिनांक 10.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर पहुंचकर पुनर्वासित माओवादियों से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासितों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, अनुभवों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वासितों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर पुनर्वासितों ने उत्साहपूर्वक नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से उन्होंने बस्तर में हो रहे विकास और गांव-गांव तक पहुंच रही सड़क, पानी, बिजली एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।*
पूरे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा एवं आत्मीय रहा। पुनर्वासितों के चेहरों पर उत्साह और सकारात्मकता दिखाई दी।







