Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का हुआ सम्मान

12
0

नितेश अधिकारी/दन्तेवाड़ा:-“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत पोषण माह के अवसर पर जिला दंतेवाड़ा के अनेको आंगनबाड़ी केंद्रों में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिका दीदियों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान पोषण के महत्व, बच्चों के स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने “स्वस्थ शिशु–स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ पोषण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। एवं रंगोली,मेहंदी,चित्रकला इत्यादि कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी, विधायक श्री चैतराम अटामी जी, महिला आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी , जनपद पंचायत श्रीमती सुनीता भास्कर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश जी, भाजपा जिलामंत्री श्रीमती लता मरकाम जी, श्रीमती अनीता वर्मा जी, महिला मोर्चा दंतेवाड़ा महामंत्री श्रीमती कीर्ति ठाकुर जी, श्रीमती गीतांजलि जयसवाल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा पाणीग्राही जी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती भारती साहू जी, दंतेवाड़ा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा जी, श्रीमती विमला नाग जी, हिना देवांगन जी, मनीषा नाग जी, श्रीमती कौशल्या ठाकुर, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती दंतेश्वरी सॉरी, श्रीमती विमला रावत, गीतम मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजीता शर्मा जी, श्रीमती ममता गुप्ता जी, बारसूर मंडल अध्यक्ष ममता मंडावी जी, महामंत्री श्रीमती संध्या शुक्ला जी, NGO प्रकोष्ठ श्रीमती बबीता पांडे जी,श्री किशोर साहू जी एवं जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण ,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दीदियों, योजना के लाभार्थियों सहित ग्राम की बड़ी संख्या में दीदी-बहनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम ने पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here