Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव चला स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव चला स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

9
0

-श्रमदान, तालाबों की सफाई एवं पौधरोपण के माध्यम से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जांजगीर-चांपा, 28 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत ‘स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ की थीम पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं तालाबों की सफाई, श्रमदान, पौधरोपण तथा हाथ धुलाई जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्वच्छताग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अभियान के तहत अमृत सरोवर एवं अन्य तालाबों की सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान किया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता कार्यों में सहभागिता निभाते हुए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। स्वच्छता गतिविधियों के दौरान लोगों को नियमित हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की गई। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ की भावना को मजबूत करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here