Home चर्चा में स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

21
0

आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में महाविद्यालय की दानदात्री एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आरंग नगर की दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी ने अपने इकलौते पुत्र के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा के लिए अपनी संपूर्ण संपत्ति महाविद्यालय की स्थापना हेतु दान की। उनके इस महान त्याग और शिक्षा के प्रति समर्पण से क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव मजबूत हुई। वर्तमान में महाविद्यालय में 2500 से अधिक अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम में सूरज लोधी सांसद प्रतिनिधि, सूरज साहू विधायक प्रतिनिधि, संतोष लोधी पार्षद, संतोष (लाला) लोधी, शत्रुघन लोधी ,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अविनाश लाल, डॉ एल पी शर्मा, डॉ अंशुमाला,प्रो धर्मेंद्र घृतलहरे प्रो ज्ञानेश शुक्ला, प्रो मनोहर मारकंडे सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here