Home चर्चा में अमनपुरी–परसुली में दो दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का भव्य समापन: 70 टीमों के...

अमनपुरी–परसुली में दो दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का भव्य समापन: 70 टीमों के बीच महासमुंद बना चैंपियन

11
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने विजेताओं को किया पुरस्कृत; कहा—खेल के मैदान से निकली युवा शक्ति गढ़ेगी ‘विकसित भारत’
कोमाखान/महासमुंद।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमनपुरी–परसुली (कोमाखान) में ‘जय ठाकुर देव स्पोर्ट्स क्लब’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। अंचल की 70 दिग्गज टीमों की कड़ी टक्कर के बीच महासमुंद की टीम ने अपने शानदार खेल कौशल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का आनंद लिया।
महासमुंद की टीम बनी विजेता, लोहारडीह उपविजेता
दो दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में अंचल की कुल 70 टीमों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बाद महासमुंद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं लोहारडीह की टीम द्वितीय, मधुबन खुर्द की टीम तृतीय तथा रामेश्वर कबड्डी दल घोयनबाहरा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने विजेता व उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है खेल: भीखम ठाकुर
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस स्तर की खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेल केवल हार-जीत की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता की मजबूत बुनियाद है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन में युवा शक्ति की सबसे अहम भूमिका है। खेल के मैदान से अनुशासित और ऊर्जावान होकर निकलने वाली यही युवा पीढ़ी आगे चलकर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगी।
स्व. सुरेंद्र सिंह मांझी को दी गई श्रद्धांजलि
आयोजन के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ स्व. श्री सुरेंद्र सिंह मांझी को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच जलसिंह चक्रधारी, जनपद सदस्य लोचन पटेल, चिंतामणि चंद्राकर, हीरा साहू, मुबारक खान, परमेश्वर पटेल, रेखराम चक्रधारी, नेताराम चक्रधारी, भाजयुमो कोमाखान मंडल महामंत्री देवेंद्र चक्रधारी, ओम प्रकाश ध्रुव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, मातृशक्ति, सियान और खेलप्रेमी ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here