विमल सोनी/बिलासपुर। खेल मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बिलासपुर द्वारा गांधी जयंती पर ग्राम पीपरपारा (कोटा) में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान, पौधारोपण और मिलन बैठक का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम उप निदेशक श्री नितिन शर्मा जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एल्डरमैन श्री संतोष यादव, अध्यक्षता सरपंच श्रीमती राजकुमारी घासीराम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक श्री संदीप शर्मा, डॉ. चंद्र कुमार जायसवाल व पैनल लॉयर श्री संजीव कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। गिरजा मंदिर के महंत श्री पुरुषोत्तम महाराज का विशेष सानिध्य मिला। कार्यक्रम का संचालन कोटा ब्लॉक के अंतर्गत MY Bharat प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने किया।

युवाओं ने सुबह 7:00 बजे से स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे रोपे। इसके बाद मिलन बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने पर चर्चा हुई।
विशेष सहयोग: आदर्श युवा मंडल पीपरपारा के अध्यक्ष हेमसिंह पोर्ते एवं टीम।
उपस्थिति: अमित प्रजापति, कृष्ण साहू, वीरस राज, नारायण ध्रुव, अक्षय साहू, सुनील मेहेर, मनीष पोर्ते, जगदीश साहू, प्रभा यादव, राहुल, दीप्ति, अमरीका बाई, पायल, अंकिता, आकांक्षा, साधना, चंद्रकली, लालती, राधा बाई एवं वॉलिंटियर्स।







