Home चर्चा में कोसीर गांव में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें याद...

कोसीर गांव में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें याद के कर नमन किया गया …

23
0
सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़/कोसीर।ग्राम कोसीर के ऐतिहासिक मां कौशलेश्वरी देवी मार्ग स्थित महात्मा गांधी जी चौक में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस वर्ष पूरे देश में 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में जन्मे बापू की 157वीं जयंती मनाई जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने बापू के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”का सुमिरन कर उन्हें याद किया और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेंद्र राव, अधिवक्ता पोलेश्वर कुमार बनज, गांव के  पंच श्याम कुमार पटेल, शिव कुर्रे, गणेश यादव, गणमान्य जन शिवम चंद्रा, साधु राम लहरे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि कोसीर का गांधी चौक ही “हमर धरोहर हमर कोसीर” है और गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here