Home चर्चा में महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संगीता...

महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा की बिलासपुर बैठक में बनी रणनीतियां

10
0

-संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा का बिलासपुर दौरा संपन्न

-महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस

-संगठन की मजबूती के लिए बिलासपुर में जल्द होंगी नई नियुक्तियां

रेशमा लहरे/बिलासपुर:
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं संजारी बालोद से विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी के बिलासपुर आगमन से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आज बिलासपुर में आयोजित एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगीता सिन्हा ने पूरे जिले से बड़ी संख्या में पहुंची महिला शक्ति और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया।

महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती संगीता सिन्हा ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और खास तौर पर एलपीजी गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आम गृहणियों की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “महिला कांग्रेस हर कदम पर जनता और महिलाओं के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में महंगाई और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में महिला शक्ति पूरी एकजुटता और ताकत के साथ सड़कों पर उतरकर व्यापक

विरोध-प्रदर्शन करेगी।”

संगठन को मिलेगी नई मजबूती, जल्द होंगी नियुक्तियां
संगठनात्मक ढांचे पर बात करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि बिलासपुर जिले में महिला कांग्रेस को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक पहल शुरू हो चुकी है। जल्द ही जिला अध्यक्ष की घोषणा के साथ-साथ एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी की नींव और अधिक मजबूत होगी।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस विशेष बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रमुख पुरुष नेता एवं पदाधिकारी:

सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, सियाराम कौशिक, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, अभयनारायण राय, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर, सतनाम खनूजा, सीताराम जयसवाल, शैलेंद्र जयसवाल आदि।

महिला कांग्रेस की प्रमुख पदाधिकारी व वीरांगनाएं:

रश्मि सिंह, गायत्री कश्यप, शोभा चाहिल, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेष, सीमा पांडे, अनीता शुक्ला, गीतांजलि कौशिक, स्वर्णा शुक्ला, पूजा खनूजा, प्रियंका यादव, अजरा खान, शारदा नागरकर, अन्नू पांडे, किरण धुरी, किरण तिवारी, अनुपमा मिश्रा, नंदनी ठाकुर, एंजल चौकसे, चित्रलेखा साहू, मंजू त्रिपाठी, रीता मजूमदार, बिंदु ज्यासी, संस्कृति खूंटे, गुलनाज खान, ममता तिवारी, सुधा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here