Home चर्चा में प्राथमिक शाला सोनारपारा में हुआ ‘न्योता भोज’ का आयोजन

प्राथमिक शाला सोनारपारा में हुआ ‘न्योता भोज’ का आयोजन

7
0
गीदम संवाददाता – नितेश अधिकारी
नीरज गुप्ता एवं मुस्कान गुप्ता ने अपने पुत्र के नाम पर विद्यार्थियों को कराया स्नेहिल भोज
गीदम। 7 अक्टूबर 2026
गीदम संकुल अंतर्गत उच्च प्राथमिक शाला सोनारपारा, गीदम में ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। गीदम निवासी श्री नीरज गुप्ता एवं श्रीमती मुस्कान गुप्ता ने अपने पुत्र के नाम पर विद्यालय के विद्यार्थियों को न्योता भोज कराया।
गुप्ता परिवार द्वारा समाजहित एवं बच्चों के कल्याण की दिशा में की गई यह पहल सराहनीय एवं प्रेरणादायी रही। स्नेह और आत्मीयता से आयोजित इस भोज में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन का आनंद लेते हुए बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री अवधेश अवस्थी, संकुल समन्वयक श्री योगेश सोनी, प्रधान अध्यापका मिराज हुसैन, शिल्पा सिंह, महादेव ठाकुर व शाला परिवार  ने गुप्ता परिवार द्वारा बच्चों के प्रति दिखाई गई आत्मीयता एवं सहृदयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रेम, भाईचारा, आपसी सहयोग एवं सामुदायिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं तथा समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने गुप्ता परिवार की इस सकारात्मक एवं अनुकरणीय पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here