सारंगढ़ संवाददाता अशोक मनहर
दो दिवसीय आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा और गरबा की थाप पर दिखा उत्साह, संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
सरसींवा। नवरात्रि के पावन पर्व पर राधे विहार कॉलोनी सरसींवा में आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का उत्साह और उल्लास के साथ समापन हुआ। मां दुर्गा की आराधना और पारंपरिक संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं, युवतियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गरबा महोत्सव के दौरान आकर्षक सजावट, रोशनी और भक्तिमय गीतों से पूरा प्रांगण उत्सवमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा गीतों की धुन पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-ताशों की थाप पर थिरकते कदमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय परंपरा और संस्कृति को सहेजना तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा रास का आनंद उठाया।
दोहराव हटाकर खबर कसावट दें







