सातगढ कृष्णौद यादव विकास समिति सर्किल गुरसिया द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ पवन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया जहां समाज द्वारा यादव भवन एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण कि मांग रखी गई, यादव बंधुओं ने बताया कि उनके पास स्वयं का कोई सभा भवन नहीं है जिससे बैठक को सदस्यों के नीजी मकानों में आयोजित करना पड़ता है, एवं यादवीय त्यौहारों में भी पूजन अर्चन के लिए कोई समाजिक स्तर पर मंदिर नहीं है। ग्राम पोंडी उपरोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ पवन सिंह के पास उक्त संबंध में मांग रखी गई जहां उनके द्वारा यादव समाज कि मांग पर सहमति देते हुए आवेदन स्वीकार कर आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर समाज के गुरसिया सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव, सचिव गजेंद्र यादव, संत राम, पंचराम , हरीराम, सीताराम यादव सहित यादव बंधू उपस्थित थे।








