Home चर्चा में वोट चोरी के विरोध में कोमाखान में गरजी कांग्रेस: दूसरे चरण के...

वोट चोरी के विरोध में कोमाखान में गरजी कांग्रेस: दूसरे चरण के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, किया संविधान पाठ

5
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान (महासमुंद):
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा दूसरे चरण के आंदोलन के तहत आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड क्षेत्र में मोर्चा खोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका तथा संविधान पाठ व जनसंपर्क अभियान चलाया।
आक्रोश रैली के साथ मुख्य मार्गों पर निकला मार्च:
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हाथों में पुतला लेकर मुख्य मार्गों पर मार्च निकाला। पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चित्र के साथ ‘वोट चोर’ और ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’ के पोस्टर लगाए गए थे। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘भूपेश बघेल जिंदाबाद’, ‘दीपक बैज जिंदाबाद’ और क्षेत्रीय विधायक ‘द्वारिकाधीश यादव जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
संविधान की रक्षा और निष्पक्षता की मांग:
नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव सबसे बुनियादी स्तंभ हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता को जागरूक करेगी तथा संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित:
इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, महामंत्री वसीम रजा, महामंत्री गोलू जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, मंडल अध्यक्ष किशोर चतुर्वेदी, अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ सुनील टांडे, जिला महामंत्री मनोहर ठाकुर, जिला महामंत्री हरिशंकर यादव, वाजिद खान, राजेश कुमार, चैतराम, नारायण सिन्हा, चमन लाल, हरियश सिन्हा, थानेश्वर दीवान, आशीष दीवान, शिवचरण कुर्रे, तूफान दीवान, शशांक श्रीवास, श्यामसुंदर, हेमलाल दीवान, हरियर दीवान, लाल सिंह साहू, रमन चक्रधारी, रामकुमार साहू, अशफाक मिर्जा कार्यवाहक युवा कांग्रेस अध्यक्ष/मीडिया प्रभारी आकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here