खिलेश साहू –
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 में होना है परंतु चुनावी रंगत अभी से दिखाने लगा है।बोरझरा के 50 से ज्यादा जमीनी स्तर के युवा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने के तैयारी में है।पंचायत की गलत नीतियों के चलते युवा विवश होकर पार्टी छोड़ने मन बना रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से 50 लोगों ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिए है।
इस सामूहिक इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गया है।
संगठन में चर्चा तेज
कुरूद विधानसभा क्षेत्र के बोरझरा गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय झटका लगा, जब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से करीब 50 लोगों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने वाले लोगों ने अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपने की तैयारी कर ली है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजहों और पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
इस सामूहिक इस्तीफे को स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या कदम उठाता है।







