Home खेल बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द; 2-0...

बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द; 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बरकरार

10
0

भारत और न्यूजीलैंड के वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. हैमिल्टन में मंगलवार को टॉस भी हुआ था, जिसे जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि टॉस के बाद तेज बारिश होने लगी है. भारतीय समयानुसार लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया.

वनडे सीरीज पर टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. आज का मुकाबला जीतकर भारत के पास 3-0 से सीरीज अपने नाम करने का मौका था. अगर ऐसा होता तो न्यूजीलैंड पहली बार किसी टीम ने अपने घर में वनडे सीरीज हारती. वहीं विराट कोहली सिर्फ 22 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2000 रन पूरे कर सकते थे. इन उपलब्धियों पर निगाहें अब 13 नंवबर को होंगी, जब चौथा वनडे  माउंट माउंगुआनी में खेला जाएगा.

भले ही यह मैच बारिश के कारण धुल गया हो, लेकिन इतना जरूर तय हो गया है कि टीम इंडिया सीरीज नहीं हार सकती. पांच मैचों की सीरीज में पहले दोनों मुकाबले टीम इंडिया जीत चुकी है. बाकी बचे मैच न्यूजीलैंड जीत भी लेती है तो सीरीज बराबर ही होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here