Home मुख्य ख़बरें आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार! 6% के पार पहुंची...

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार! 6% के पार पहुंची खुदरा महंगाई, प्याज-लहसुन के दाम ने बिगाड़ा बजट

2
0

सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी चीजों की कीमतों में तेजी का असर अब खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर भी दिखने लगा है। अक्टूबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 5.54 फीसदी थी। खास बात यह है कि करीब दो साल बाद महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से बाहर निकल गई है।

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 फीसदी हो गई। सितंबर में यह 7.74 फीसदी थी। यानी एक महीने के भीतर खाने-पीने की चीजों की महंगाई में तेज उछाल आया है। खाने पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। CPI यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। इसलिए इनके दाम बढ़ने से कुल खुदरा महंगाई पर भी दबाव बढ़ता है।

प्याज और लहसुन के दाम ने बिगाड़ा बजट

अक्टूबर में जिन चीजों की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, उनमें प्याज सबसे ऊपर रहा। आइए डेटा के हिसाब से जानें कि किन टॉप-5 चीजों की महंगाई सबसे ज्यादा बढ़ी है।

चीजेंकितना महंगा हुआ?
प्याज116.22%
लहसुन60.74%
अदरक48.32%
नींबू47.30%
चांदी के आभूषणों52.39%

बीते 1 साल की खुदरा महंगाई दर

महीनामहंगाई दर
अक्टूबर 20250.25%
नवंबर 20250.71%
दिसंबर 20251.33%
जनवरी 20262.74%
फरवरी 20263.21%
मार्च 20263.40%
अप्रैल 20263.48%
मई 20263.93%
जून 20264.38%
जुलाई 20264.44%
अगस्त 20264.83%
सितंबर 20265.54%
अक्टूबर 20266.09%

RBI के सामने बढ़ सकती है चुनौती

RBI को खुदरा महंगाई 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। अक्टूबर में महंगाई इस सीमा को पार कर गई है। इससे केंद्रीय बैंक के सामने ब्याज दरों को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। गौरतलब है कि अक्टूबर में RBI ने करीब चार साल बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 फीसदी कर दिया था। अब 2 से 4 दिसंबर के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में अक्टूबर के महंगाई आंकड़े अहम भूमिका निभा सकते हैं। महंगाई का दबाव बना रहा तो ब्याज दरों में आगे भी बदलाव की संभावना पर चर्चा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here