Home मुख्य ख़बरें वोटर लिस्ट और SIR पर राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में नई...

वोटर लिस्ट और SIR पर राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी, चुनाव आयोग से मांगे 48 सवालों के जवाब; CEC समेत तीनों आयुक्तों की भूमिका पर भी उठाए सवाल

8
0

चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी मामले और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर नया आवेदन दाखिल किया है और चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। राहुल गांधी SIR, Form 6 और ECINET को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल आवेदन में  मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीनों चुनाव आयुक्तों से जानकारीभी मांगी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देशभर में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े फैसले लेने में क्या सभी चुनाव आयुक्तों की सहमति थी, इसका रिकॉर्ड सामने आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here