भारत छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बन रहा है। इसकी पहली उड़ान 2030 तक संभव है। छठी पीढ़ी का फाइटर जेट प्राइवेट सेक्टर में बन रहा है। डिफेंस कंपनी रेफी एमफाइबर इसे तैयार कर रही है। सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी समिट में वायुसेना अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने देश काे छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान देने का ऐलान किया।
बता दें कि अभी देश का आधिकारिक स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर कार्यक्रम पांचवीं पीढ़ी का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। वहीं छठी पीढ़ी के फाइटर जेट को तकनीक और लड़ाई के तरीकों के आधार पर फाइटर जेट्स को अलग-अलग पीढ़ियों में बांटा गया है।
इस फाइटर जेट को बनाते समय वायुसेना की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। कंपनी के अनुसार उसके साथ 12 देशों के विमान इंजीनियर जुड़े हैं। एयरक्राफ्ट डिजाइन और निर्माण के लिए 10 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है। ड्रोन में विशेषज्ञता के साथ कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में 7 लाख वर्ग फुट में अपनी फेसिलिटी भी तैयार की है। कंपनी के सूत्र ने बताया कि विमान छठी पीढ़ी के तमाम मानकों पर खरा उतरता है। कई मामलों में यह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान के पैरामीटर्स से भी आगे है।
हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी और पाकिस्तान की बढ़ती क्षमता के बीच भारत समुद्री निगरानी मजबूत कर रहा है। डीआरडीओ ने ‘वरुण ध्वनि-01’ बनाया है, जो समुद्र के भीतर की आवाजें दर्ज कर संकेत जीसैट उपग्रह से रक्षा प्रयोगशाला भेजेगा।