बीजापुर। जिला मुख्यालय स्थित बीजापुर कोतवाली के ठीक बाजू में पिछले दो से तीन वर्षों से खड़े एक ट्रक में आज अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक के केबिन से धुएं का गुबार उठने लगा, महिंद्रा ब्लाज़ो (CG 15 AC 6635) ट्रक लंबे समय से कोतवाली के पास एक ही स्थान पर खड़ा था। अचानक ट्रक के अगले हिस्से (केबिन) में आग की लपटें दिखाई दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (जिला-बीजापुर) की दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और रिहायशी या पुलिस परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
और कुछ ही दिन पहले इसी जगह पर फर्नीचर की दुकान पर आग लगाई गई थी। थाना के ठीक सामने की घटना है लगातार दो बार घटना हो चुकी है







