Home चर्चा में रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज

9
0

रतनपुर

यादव समाज के पुरोधा एवं राउत नाच महोत्सव के संयोजक श्रद्धेय डॉ. कालीचरण यादव जी के निधन से पूरे बिलासपुर जिले में शोक छा गया है। डॉ. यादव जी ने राउत नाच जैसी लोक परंपरा को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई थी।

उनका जन्म 15 जुलाई 1952 को हुआ था। 23 नवंबर 2026 को उनके निधन की खबर से समाज के हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर एवं राउत नाच महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में रतनपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, सदस्यगण एवं दल प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिलासपुर के निर्णय के साथ सामाजिक भावना में साथ देते हुए रतनपुर में इस वर्ष होने वाले 20वें राउत नाच महोत्सव का आयोजन स्थगित किया जाता है।

बैठक के अंत में डॉ. कालीचरण यादव जी के लिए दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित सदस्यों के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रतनपुर में पिछले दो दशकों से चली आ रही राउत नाच की परंपरा इस बार थम गई है। इस बार राउत नाच के सुरों में डॉ. कालीचरण यादव जी की यादें गूंजेंगी। समाज ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here