
ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा समिति क्षेत्र में प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण श्रावण मास में रामायण गान एवं भजन कीर्तन करने का आयोजन किया गया जहां प्रथम सोमवार को राजपुरोहित आचार्य श्री नीरज दूबे जी के सानिध्य में ग्राम सरपंच कि उपस्थित में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, मुख्य यजमान के रूप में सियाराम यादव सहपत्नी शामिल हुए आरती गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया आसपास क्षेत्र कि मानष टोलियों में हिस्सा लिया । राजगढ़ी पोंडी उपरोड़ा सरपंच प्रतिनिधि तीथैश्वर प्रताप सिंह तंवर के सौजन्य प्रथम सोमवार का आयोजन संपन्न हुआ , इस प्रकार द्वितीय सोमवार को श्री कैलाश तंवर, तृतीय सोमवार को सियाराम यादव एवं चतुर्थ सोमवार को सीताराम यादव के सौजन्य से भजन कीर्तन एवं मानष गान संपन्न होगा समिति द्वारा प्रसाद वितरण कर श्रावणी आयोजन को विश्राम किया जाएगा मुख्य रूप से तीथैश्वर प्रताप सिंह तंवर, गणेश यादव, सियाराम यादव, गुलाब दास, लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर सहित संपूर्ण हनुमान चबूतरा समिति आयोजन में लगें हुए हैं। आयोजन समिति द्वारा आसपास क्षेत्र के सभी मानष टोलियों एवं भजन कीर्तन मंडली को श्रावणी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।









