रायपुर-
छत्तीसगढ़ में आज मौसम थोड़ा बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया दबाव क्षेत्र अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के चलते आज 17 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
सरगुजा संभाग के लिए विशेष चेतावनी
सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश के आंकड़े: रामानुजगंज सबसे आगे
पिछले 24 घंटों में रामानुजगंज में सबसे ज्यादा 12 सेमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा चलगली, सुहेला, तखतपुर, पलारी और कुसमी जैसे इलाकों में भी 8 से 11 सेमी तक बारिश हुई।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 32°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
इन जिलों में रहें सतर्क
कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सुरजपुर और बलरामपुर में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी है। इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।









