Home चर्चा में रतनपुर में बूढा महादेव कांवरी जल यात्रा समिति द्वारा जल अभिषेक

रतनपुर में बूढा महादेव कांवरी जल यात्रा समिति द्वारा जल अभिषेक

25
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

आज सुबह 8 से प्रशिद्ध प्राचीन बूढा महादेव मंदिर मे किया गया। यह कार्यक्रम सावन के महीने में आयोजित किया जाता है, जिसमें कांवड़ियें पवित्र नदियों अमर कंटक, दुल्हरा, उपका, बेलपान से जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करने हर साल आते है,,रतनपुर भक्त बूढा महादेव स्थित मंदिर कुंड से कतार बद्ध होकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करते है यें परपरा लगातार कई वर्षो से यहां होते आ रहा है जहां पूरा रतनपुर इस शिवभक्ति रंग मे नजर आते है,..


सावन के महीने में कांवड़ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इस दौरान पवित्र स्थानों से गंगाजल या अन्य नदियों का जल भरकर लाते हैं। फिर, वे अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
रतनपुर बूढा महादेव में, कांवरी जल यात्रा समिति ने इस परंपरा को निभाया और शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति ने जल लाने और अभिषेक की व्यवस्था की, जिससे भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आये।
इस आयोजन में, पंचाक्षरी मंत्रों का जाप किया गया और वातावरण भक्तिमय हो गया।


इस जल अभिषेक से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें सुख-शांति मिलती है, ऐसा माना जाता है। इस धार्मिक सावन मास उतस्व मे शिवभक्त रतनपुर के महिलाये, पुरुष और समिति के सदस्यों नें पूरी आस्था और भक्ति के साथ भाग लिया जिनमे,,बालकृष्ण मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, सुखदेव कश्यप, मनोज पाटले, संतोष सोनी, पिन्टू जायसवाल, आनंद नागरकर, राजकुमार यादव, महेश गुप्ता, ईतवार सिंह, रामा जायसवाल, राजु यादव, धीरज गुप्ता सहित अन्य दर्शनार्थियों का इस जलाभिषेक में विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here