Home कोरबा कृष्णौद यादव समाज का केंद्रीय बैठक भेजीनारा में संपन्न

कृष्णौद यादव समाज का केंद्रीय बैठक भेजीनारा में संपन्न

12
0

कोरबा। रविवार, 24 अगस्त 2025 को ग्राम भेजीनारा में सातगढ़ कृष्णौद यादव समाज विकास समिति, बांगो (कोरबा) की केंद्रीय बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के जिला स्तर पर पंजीयन की प्रक्रिया पर चर्चा करना एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करना था। साथ ही सितंबर माह में प्रस्तावित सामाजिक पंजीयन के संबंध में भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष पवन यादव, केंद्रीय समिति के सभापति राधेश्याम यादव, केंद्रीय सचिव मनीराम यादव, सह सचिव परमानंद यादव, कोषाध्यक्ष छत्रपाल सिंह सहित सर्किल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गुरसिया-पोंडी उपरोड़ा सर्कल से अध्यक्ष गणेश यादव, सचिव गजेंद्र पाल यादव, कोषाध्यक्ष संतराम यादव तथा उपकोषाध्यक्ष जयमंगल यादव शामिल हुए। वहीं कटघोरा से सत्यनारायण यादव, संतोष यादव एवं रामचंद्र यादव भी बैठक में उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी गुरसिया सर्कल अध्यक्ष गणेश यादव (पोंडी उपरोड़ा) द्वारा प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here