Home मुख्य ख़बरें राहुल गांधी की भाषा पर भड़के अमित शाह, बोले– जितना अपशब्द कहोगे,...

राहुल गांधी की भाषा पर भड़के अमित शाह, बोले– जितना अपशब्द कहोगे, कमल उतना ऊंचा खिलेगा

115
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम दौरे पर हैं। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार में राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर कांग्रेस की जमकर क्लास लगा दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्होंने घृणा की राजनीति शुरू कर दी है। सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। गृहमंत्री ने कहा कि आप जितना पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहोगे, कमल उतना ही ज्यादा ऊंचा खिलेगा। इस तरह की भाषा से आपको जनादेश प्राप्त होगा क्या? बार-बार इनको हार का मुंह देखना पड़ा है, पर इनको समझ नहीं आता है।

असम की राजधानी गुवाहाटी में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 27 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। ऐसा पीएम जिनको पूरी दुनिया सम्मानित करती है। वहीं भारत की राजनीति में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है।

शाह ने आगे कहा कि उसका निम्न स्तर का प्रदर्शन उनकी घुसपैठिया बचाओ यात्रा में देखने को मिला। कांग्रेस ने बिहार में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली है, जिसमें राहुल गांधी के स्वागत मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो कांग्रेस के नेताओं ने सबसे घृणित काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here