Home कोरबा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मिले युवा नेता और शायर ऋषभ देव...

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मिले युवा नेता और शायर ऋषभ देव राठौर…

18
0

कोरबा संवाददाता – योगेन्द्र राठौर

16 सितंबर को प्रदेश प्रभारी एवम एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट जी का कोरबा प्रवास वोट चोर गद्दी छोड़ एवम वोटर जनाधिकार यात्रा के लिए हुआ।
इस दौरान रामपुर विधानसभा के युवा नेता ऋषभ देव राठौर वोटर जन अधिकार यात्रा पर लिखी अपनी नज़्म लेकर कोरबा पहुंचे,भारी भीड़ और समय की कमी के कारण वो अपनी नज़्म तो नहीं सुना पाए,पर उनकी आत्मीय मुलाकात सचिन जी से जरूर हुई,मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी लिखी शायरी के साथ श्री पायलट जी को उनकी फ्रेम कराई हुई तस्वीर भेंट की,अपनी इस प्यारी तस्वीर को देखकर श्री पायलट ने युवा नेता को धन्यवाद कहा,इस दौरान श्री पायलट सहित,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जी,pcc अध्यक्ष दीपक बैज जी,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी,एवम क्षेत्र के यशस्वी विधायक फूल सिंह राठिया ने युवा नेता का हौसला बढ़ाया और और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
इस दौरान युवा नेता ने श्री पायलट जी के माध्यम से अपने आदर्श एवम राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी से मिलने की इच्छा जताई…


युवा नेता अपनी इस आत्मीय मुलाकात का श्रेय Dr. चरण दास महंत जी को एवम अपने नेता फूल सिंह राठिया को देते हैं,उन्होंने कहा वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है,युवाओं में भारी आक्रोश है,देश में अब बदलाव की बयार चल पड़ी है,उन्होंने कहा राज्य और केंद्र की सत्ता में जल्द बदलाव होगा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here