Home अंतर्राष्ट्रीय ट्रंप के करीबी नेता का हनुमान जी पर विवादित बयान, अमेरिका में...

ट्रंप के करीबी नेता का हनुमान जी पर विवादित बयान, अमेरिका में मचा बवाल

250
0

अमेरिका दुनिया में खुद को सबसे विकसित राष्ट्र कहता है। विकास का मतलब है लोगों को रोजगार, ईज ऑफ लिविंग, आर्थिक ताकत, सैन्य ताकत और भी बहुत कुछ। देश को तो विकसित किया जा सकता है लेकिन जहनियत का क्या करें। अब अमेरका जैसे विकसित देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो मानसिक तौर पर बीमार नजर आते हैं। इनमें से एक शख्स तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और रिपब्लिकन पार्टी के नेता है। चलिए आपको पूरी खबर के बारे में बताते हैं।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता ने हिंदुओं के भगवान हनुमान पर बेतुका बयान दिया है। अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट की मूर्ति है जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ के नाम से जाना जाता है। हनुमान जी की इसी प्रतिमा को लेकर अब रिपब्लिकन नेता ने टिप्पणी की है। बेतुका बयान देने वाले ट्रंप के इस करीबी नेता का नाम अलेक्जेंडर डंकन है। डंकन ने अमेरिका को एक ईसाई देश बताते हुए हनुमान जी की प्रतिमा पर विवादित बयान दिया है।

टेक्सास के शुगर लैंड शहर में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति के वीडियो के साथ, डंकन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “हम यहां टेक्सास में एक झूठे हिंदू भगवान की झूठी मूर्ति को बनाने की अनुमति क्यों दे रहे हैं? हम एक ईसाई राष्ट्र हैं।” डंकन के बयान की सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हो रही है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इस बयान को “हिंदू विरोधी और भड़काऊ” बताया है। समूह ने औपचारिक रूप से टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी को भी इसकी सूचना दी है और उनसे मामले पर एक्शन लेने को कहा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पोस्ट किया, “हैलो @TexasGOP, क्या आप अपनी पार्टी के अपने सीनेट उम्मीदवार को अनुशासित करेंगे जो खुलेआम भेदभाव के खिलाफ आपके खुद की गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं, बेहद घृणित हिंदू विरोधी नफरत दिखा रहे हैं?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here