Home खेल रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में पहुंचे नंबर 1 पर, शुभमन गिल को...

रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में पहुंचे नंबर 1 पर, शुभमन गिल को लगा झटका

152
0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग भी जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है। वे सभी बल्लेबाजों को पीछे कर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। इस बीच भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। वे अब दो स्थान नीचे आ गए हैं।

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई वनडे रैंकिंग में बड़ा धमाका हुआ है। रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। रोहित शर्मा ने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है और उनकी रेटिंग बढ़कर 781 की हो गई है। रोहित शर्मा ने पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया है। जैसे ही वे कप्तानी से हटाए गए और बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरे पहले अर्धशतक और फिर शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसी का ​नतीजा है कि रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here