रायपुर। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की गई है। राहुल भारद्वाज को रायपुर जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के पदाधिकारियों ने उन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद की है कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज सेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।
राहुल भारद्वाज लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने विभिन्न स्तरों पर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। उनकी इस नियुक्ति से युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है।
सतनामी समाज के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि राहुल भारद्वाज की कार्यकुशलता और समर्पण भाव समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।
वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल भारद्वाज ने कहा कि यह समाज के विश्वास और स्नेह का परिणाम है। वे समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि राहुल भारद्वाज भाजपा युवा मोर्चा मोवा मंडल, रायपुर में मंत्री पद पर भी कार्यरत हैं। समाज सेवा और संगठनात्मक अनुभव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।








