बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह के तहत एक व्यापक “घर-घर जनसंपर्क अभियान” शुरू किया है।
रतनपुर मे संघ ने इस उत्सव को लेकर पुरे नगर मे भ्रमण चक्र पूरा किया जिसमें नगर के तीनों बस्ती श्रीराम बस्ती, महामाया बस्ती,संत कबीर बस्ती में कार्य पूर्ण रूप से चल रहा है,जहाँराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह के तहत एक व्यापक “घर-घर जनसंपर्क अभियान” शुरू किया है।

इस अभियान का उद्देश्य
संघ के उद्देश्यों की जानकारी: स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास, समाज सेवा के कार्यों और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान के बारे में बता रहे हैं।
राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश: इस अभियान के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया जा रहा है।
रतनपुर नगर के संघ प्रमुख व विभाग सह कार्यवाह संतोष यादव व नगर सेवा प्रमुख रविन्द्र सोनी ने बताया कि लोगो को जोड़ना प्रमुख हैं।

लोगों को जोड़ना: स्वयंसेवक हिंदू परिवारों और समाज के हर वर्ग से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर रहे हैं, ताकि उन्हें संघ के विचारों से जोड़ा जा सके और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया जा सके।
साहित्य वितरण: स्वयंसेवक इस दौरान लोगों को संघ से संबंधित पुस्तकें और पत्रक भी वितरित कर रहे हैं।
यह जनसंपर्क अभियान देश भर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जा रहा है और नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच करोड़ों घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। यह संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें हिंदू सम्मेलन और अन्य सामुदायिक कार्यक्रम भी शामिल हैं जिसमे विभाग सहकार्यवाह संतोष यादव, नगर सेवा प्रमुख रविन्द्र सोनी, पंडित आनंद नगरकर ,सुकदेव कश्यप, अनिल चंदेल, मुकेश श्रीवास्तव, दिनेश पांडे , बिहारी पटेल, डॉ चंद्रकुमार जायसवाल आदि पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं …









