Home चर्चा में कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: 41 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, बिलासपुर शहर से...

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: 41 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, बिलासपुर शहर से सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री बने अध्यक्ष

43
0

विमल सोनी/बिलासपुर –

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री से हुई खास चर्चा, इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है उसके लिए आभारी हैं। कांग्रेस की विचारधारा और रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए एकजूटता के साथ काम करना है। सीनियर नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस संगठन को बिलासपुर में मजबूती प्रदान किया जाएगा। आने वाले वर्षों में कांग्रेस को ऊंचाई तक पहुंचाना है। भाजपा की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ काम किया जाएगा।

जनहित के हर मुद्दे पर खड़ा रहूंगा- सिद्धांशु सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि ये मेरा वादा है कि शहर के कोई भी जनहित के मुद्दे होंगे, उसमें वो आगे बढ़कर काम करेंगे। हम केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी। बल्कि, जनहित के हर मुद्दे पर आधी रात को खड़ा रहूंगा।

राजनीति में पद के लिए हर कोई लड़ता है, लेकिन ये गुटबाजी नहीं कांग्रेस में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। राजनीति में सबका अपना समूह है। पार्टी में सभी विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं और कांग्रेस की रीति-नीति के लिए काम करते हैं। हो सकता है कि पद के लिए लड़ते हैं। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि गुटबाजी है। गुटबाजी का मतलब विचारधारा अलग होनी चाहिए, जो हमारे किसी नेता और किसी कार्यकर्ता में नहीं है।

महेंद्र गंगोत्री ने कहा- कांग्रेस को मजबूत करने होगा काम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि जिस भरोसे के साथ मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पद पाने के लिए हर कोई जद्दोजहद करते हैं। लेकिन, पद में आने के बाद पार्टी के लिए ही काम करते हैं।
41 जिलों में नई नियुक्तियां—संगठन में नई ऊर्जा का प्रयास
कांग्रेस ने इस सूची में कुल 41 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल किए हैं. पार्टी का मानना है कि नई टीम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में मदद मिलेगी.

1. बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
2. बलौदाबाजार – सुमित्रा घृतलहरे
3. बलरामपुर – एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव
4. बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
5. बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
6. भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर
7. बीजापुर – लालू राठौर
8. बिलाईगढ़–सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
9. बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा
10. बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
11. दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
12. धमतरी – तारिणी चंद्राकर
13. दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
14. दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर
15. गरियाबंद – सुखचंद बेसरा
16. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु
17. जगदलपुर शहर – सुशील कुमार मौर्य
18. जांजगीर–चांपा – राजेश अग्रवाल
19. जशपुर – यू. डी. मिन्ज
20. कांकेर – बसंत यादव
21. कवर्धा – नवीन जायसवाल
22. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – कोमल दास साहू
23. कोंडागांव – रवि घोष
24. कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
25. कोरबा ग्रामीण – मनोज chouhaan
26. कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
27. महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
28. मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
29. मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
30. मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा
31. नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
32. रायगढ़ शहर – शक्खा यादव
33. रायगढ़ ग्रामीण – नगेंद्र नेगी
34. रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
35. रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र (पप्पू) बंजारे
36. राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार
37. राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
38. सक्ती – रश्मि गाभेल
39. सुकमा – हरीश लखमा
40. सूरजपुर – शशि सिंह कोरम
41. सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here