Home चर्चा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सामूहिक श्रवण किया

4
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 128 वां संस्करण, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों में जुटे कार्यकर्ता
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा दायक – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर।
बस्तर जिले के प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को आमजनों को जोड़कर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 128 वां संस्करण सुना। भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम जिले में बूथवार श्रवण करने प्रभारी व मुख्य अतिथि की रूपरेखा बनायी गयी थी।
जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बकावण्ड क्षेत्र के सरगीपाल मण्डल के ग्राम करीत गाँव के बूथ क्रमांक 199 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात सुनी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक है। देश से जुड़ी नई उपलब्धियों सहित विभिन्न विषयों की जानकारी मन की बात कार्यक्रम से करोड़ों देशवासियों को मिलती है। देश के 140 करोड़ देशवासियों से प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे संवाद स्थापित करते हैं। शहरी क्षेत्र में जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मण्डल के समस्त बूथों में कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया। पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने महाराणा प्रताप वार्ड के बूथ क्रमांक 178 में मन की बात सुनी।
मन की बात कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,योगेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परिस बेसरा, फूल सिंह सेठिया,सुब्रतो विश्वास, रैतूराम बघेल, नारायण ठाकुर, किरण सेन,खितेश मौर्य, राजपाल कसेर, सुरेश मिश्रा, पुरूषोत्तम जोशी, शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी,विक्रम सिंह यादव, दशरथ गुप्ता, बृजेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहभागी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here