Home कोरबा चिर्रा में धान खरीदी शुरू: अभिमन्यु राठिया ने किया शुभारंभ, पहली बोरी...

चिर्रा में धान खरीदी शुरू: अभिमन्यु राठिया ने किया शुभारंभ, पहली बोरी बेचते ही उपार्जन केंद्र में बढ़ी रौनक

16
0

कोरबा –

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित श्यांग के उप–उपार्जन केंद्र चिर्रा में सोमवार को धान खरीदी सीजन का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। ग्राम के किसान नेतराम अगरिया ने 30 क्विंटल (76 बोरी) धान विक्रय कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की, जिससे केंद्र में उत्साह और हलचल का माहौल बन गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया ने ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह खरीदी व्यवस्था किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उपार्जन केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ बेहतर, पारदर्शी और किसानों की सुविधा के अनुरूप रहेंगी।

इस शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम मे मुख्यरूप से
हेमलाल झारिया (भाजपा पूर्व महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी रामपुर), गौतम राठिया (सरपंच चिर्रा), गरुड़ सिंह (पूर्व सरपंच), बलेन्दर (जनपद सदस्य), जगदीश प्रसाद, परमेश्वर संरक्षण, रामकेसर, लीलागर, रामप्रसाद, गौरी शंकर, जयलाल, श्रवण कुमार, बृजभुवन तंवर, माखन सिंह राठिया (फड़ प्रभारी), फिरोज खान, अतुल तिग्गा, नेताम राम, प्रेम सिंह, घराऊ, मना राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और उपार्जन केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और किसानों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित होगी। पहली बोरी की खरीदी होते ही किसानों में नई ऊर्जा दिखाई दी, और केंद्र में धान की आवक शुरू हो गई।

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ चिर्रा उपार्जन केंद्र पूरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है, और किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here