Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में: अंबिकापुर में 5 डिग्री, 11 जिलों में...

छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में: अंबिकापुर में 5 डिग्री, 11 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी

156
0

रायपुर –

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. रायपुर के माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. माना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 11 दिसम्बर को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 11 दिसम्बर को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद आदि जगहों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here