Home चर्चा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को 62 लाख का भुगतान

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को 62 लाख का भुगतान

1
0

-एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान की गई राशि 

अर्जुन झा/जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य लगातार प्रगति पर है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शी भुगतान प्रणाली के माध्यम से अब तक कुल 58 हितग्राहियों को रुपये 62.19 लाख की अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी से हस्तांतरित की गई है।

नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आगामी चरण में कुल 24 अतिरिक्त हितग्राहियों को 16.46 लाख अनुदान राशि का भुगतान किए जाने हेतु संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालय में बिल प्रेषित कर दिया गया है। आवश्यक प्रक्रियाओं के पूर्ण होते ही इन हितग्राहियों को भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी (प्रथम चरण) तथा पीएमवाय 2.0 के तहत निर्माणाधीन सभी आवासों में नियमानुसार निर्माण प्रगति होने पर, जैसे-जैसे नींव, लिंटल, छत एवं पूर्णता स्तर पर कार्य होगा, उसी अनुरूप शत-प्रतिशत अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

कुछ हितग्राहियों के आधार सीडिंग, बैंक खाता लिंकिंग से संबंधित तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिनके समाधान हेतु नगर निकाय द्वारा संबंधित विभागों एवं बैंकों के समन्वय से निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही को अनुदान प्राप्त करने में कोई बाधा न आए।नगर पालिक निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हितग्राही अनुदान राशि की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तथा सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से योजना का लाभ प्रदान करना निकाय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पालिक निगम जगदलपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सभी के लिए आवास के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और अधिक हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

news papar dt.17.12.2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here