Home चर्चा में दुर्गम नक्सल क्षेत्र में कलेक्टर का पैदल भ्रमण, विकास को मिली नई...

दुर्गम नक्सल क्षेत्र में कलेक्टर का पैदल भ्रमण, विकास को मिली नई दिशा

13
0

पुकार बाफना/बीजापुर 31 जनवरी 2026 –

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा ग्राम मंगनार से आश्रित ग्राम बोधघाट तक 10 किमी दोपहिया एवं 5 किमी पैदल यात्रा कर ग्राम गुण्डा से बुड्डुगुफा होते हुए तुलार गुुफा (ग्राम पंचायत गुवाल) का भ्रमण किया गया।

यात्रा के दौरान बुड्डुगुफा, तुलार गुुफा पहुंच मार्ग का जायजा लिया गया एवं ग्रामीणों से सीधी चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पुल-पुलिया, उप स्वास्थ्य केंद्र, शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र जैसी मूलभूत मांगें रखीं, जिन पर कलेक्टर द्वारा शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया गया।

कलेक्टर द्वारा तुलार गुुफा स्थित शिव मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पहुंच मार्ग निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन की इस सक्रिय पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है।

इस दौरान जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, सुरक्षा बल, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here