Home चर्चा में बस्तर कलेक्टर ने किया ग्राम घाटलोहंगा के विद्यालय का औचक निरीक्षण

बस्तर कलेक्टर ने किया ग्राम घाटलोहंगा के विद्यालय का औचक निरीक्षण

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर, 31 जनवरी 2026/ बस्तर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा निरंतर सक्रिय हैं। इसी प्रतिबद्धता के तहत शनिवार को उन्होंने बस्तर विकासखंड के ग्राम घाटलोहंगा स्थित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस आकस्मिक दौरे का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्कूली शिक्षा के हालात और छात्रों को मिल रही सुविधाओं का वास्तविकता से परिचय करना था।
विद्यालय परिसर में पहुँचते ही कलेक्टर श्री छिकारा ने कक्षाओं का दौरा किया और वहां मौजूद शैक्षणिक वातावरण का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने न केवल स्कूल के बुनियादी ढांचे और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा, बल्कि शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट संकेत दिए कि पठन-पाठन की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री गगन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुशील तिवारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here