Home चर्चा में हर्ष ऑटोमोबाइल्स की पहल पर बस स्टैंड में दिखा रोमांच/एक्सचेंज मेला व...

हर्ष ऑटोमोबाइल्स की पहल पर बस स्टैंड में दिखा रोमांच/एक्सचेंज मेला व आकर्षक ऑफर बने आकर्षण का केंद्र

15
0

संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर कुसमी

नगर पंचायत कुसमी में आज पहली बार हर्ष ऑटोमोबाइल्स की ओर से बजाज बाइक स्टंट शो का रोमांचक प्रदर्शन स्थानीय बस स्टैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत जी के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर किया गया।


बजाज बाइक के प्रशिक्षित स्टंट राइडर्स द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों ने कार्यक्रम में मौजूद नगरवासियों को खूब रोमांचित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्टंट शो का आनंद लिया और हर्ष ऑटोमोबाइल्स बजाज की इस पहल की सराहना की।


इस अवसर पर हर्ष ऑटोमोबाइल्स बजाज द्वारा एक्सचेंज मेला भी लगाया गया, जिसमें बजाज की सभी गाड़ियों पर फाइनेंस सुविधा, आकर्षक डिस्काउंट ऑफर एवं विशेष एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध कराए गए।
हर्ष ऑटोमोबाइल्स बजाज के संचालक ने बताया कि वर्तमान में बजाज की सभी गाड़ियों पर विशेष छूट और लाभकारी एक्सचेंज ऑफर चलाया जा रहा है, जिसका लाभ नगर पंचायत कुसमी सहित आसपास के क्षेत्र के समस्त वाहन खरीदार उठा सकते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन से नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया और हर्ष ऑटोमोबाइल्स बजाज को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here