Home चर्चा में धोबनी में नई कंपोजिट मदिरा दुकान शुरू

धोबनी में नई कंपोजिट मदिरा दुकान शुरू

72
0

संवाददाता: अशोक मनहर

सरसीवा।

राज्य सरकार की मदिरा नीति के तहत प्रस्तावित 66 नई मदिरा दुकानों में से एक कंपोजिट मदिरा दुकान का संचालन धोबनी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मदिरा दुकान का संचालन 2 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है। दुकान का शुभारंभ आबकारी विभाग के अधिकारी विपिन पाठक द्वारा किया गया। इस कंपोजिट मदिरा दुकान में देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, नई दुकान के संचालन से सरकार को राजस्व प्राप्त होगा, वहीं क्षेत्र में मदिरा बिक्री को नियंत्रित और नियमन के दायरे में लाने का उद्देश्य भी बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here