Home चर्चा में विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित बस्तर का बजट, प्राण दायिनी इंद्रावती नदी...

विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित बस्तर का बजट, प्राण दायिनी इंद्रावती नदी पर 3-3 बैराज निर्माण से जिले सिंचाई व्यवस्था में होगा क्रांतिकारी बदलाव – राकेश तिवारी

3
0
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सीटी निर्माण सरकार की संवेदनशील सोच , सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतरीन शिक्षा – राकेश तिवारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार – राकेश तिवारी
छत्तीसगढ़  राज्य के वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है । जिसमें उन्होंने बजट को बस्तर संभाग के कायाकल्प  करने वाला बताया है । राकेश तिवारी ने कहां कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट में बेहद संवेदनशीलता के साथ बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, अधोसंरचना और संस्कृति के संगम पर विशेष बल दिया गया है।
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि नक्सल संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से जागरूकता लाने के  उद्देश्य से सरकार ने नारायणपुर के अबूझमाड़ और सुकमा के जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में 100 करोड़ की लागत से ‘एजुकेशन सिटी’ स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल की है।
वहीं बस्तर जिल में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए पहली बार जगदलपुर के महादेव घाट में बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ तो इन्द्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़ की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है, जो सिंचाई के साथ-साथ जल प्रबंधन की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
राकेश तिवारी ने बस्तर में बृहद रोड कनेक्टिविटी के लिए जिसमें नारायणपुर के जाटलूर इतामपारा-भैरमगढ़  28 करोड़,नारायणपुर के कुतुल से ओरछा 20 करोड़,बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़,बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली 20 करोड़,दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़,कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा-बिरगुड़ी 11 करोड़
और सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़ के निर्माण की स्वीकृत और प्रावधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार जताया है।
राकेश तिवारी ने कहा कि यह बजट सरकार और आम जनता  के विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर के सपने को पूरा करने वाला बजट है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here