छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वावान पर युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव जी के निर्देश पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में आज युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर के उपस्थिति में एवं युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में सामरी विधानसभा के कुसमी बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बिच झूमा झूटकी हुई कांग्रेस का आरोप है कि एप्सटीन फाइल में मोदी और उनके मंत्री मंडल के सदस्यों और उद्योगपति मित्रों का नाम आने के दबाव और अमेरिका के कोर्ट में फंसे अडानी को बचाने के लिये मोदी सरकार ने ट्रंप के सामने सरेंडर करते हुए देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाला ट्रेड डील कर लिया है।

मोदी सरकार के इस सरेंडर नीति के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था। इस लोकतांत्रिक विरोध से बौखलायी केंद्र सरकार ने युवा कांग्रेस के खिलाफ देश भर में दमन चक्र चलाया हुआ है। युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत , सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर , जनपद सदस्य देवधन भगत समाजसेवी सोमनाथ भगत , सामरी मंडल अध्यक्ष खसरु बुनकर , कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद उरांव ,धीरजन उरांव ,फरीद खान , प्रकाश भगत , पूर्व मंडी अध्यक्ष बालेश्वर लकड़ा ,पार्षद वाहिद अली अमरनाथ सोनवानी ,पूर्व पार्षद ललित निकुंज , छत्रपति प्रजापति इंद्रदेव यादव, जफर रहमानी ,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुद्दसीर इराकी , ब्लाक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ,युवा नेता सद्दाम खान सीमांत भगत ,रामेश्वर राम ,देवलाल नायक , राजदेव एक्का ,अनुज भगत , सूचित भगत , किशोर भगत , सूर्यप्रकाश सोनवानी , पंकज कुजूर ,कृपा कुजूर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें!









