मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
छत्तीसगढ़ प्रदेश के एम. सी.बी. जिला भरतपुर के विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई के अवैध रेत उत्खन का आज ग्रामीण जन विरोध कर दिए । ग्रामीण जनों ने अपने क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य व कृषि स्थाई समिति-सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को मौके पर फोन कर के बुलाया और अपने ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह और पंचों को भी बुला कर जानकारी दिए और सभी ग्रामीण जनों ने अपने प्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर
ग्राम वासियों ने अवैध रूप से रेत उत्खनन का खुल कर विरोध किए और कार्यवाही की मांग करने लगे। जिसमें जिला पंचायत सदस्य व सरपंच, पंचों ने खदान का निरीक्षण निरीक्षण किए और देखा कि वास्तव में कई प्रकार की अनियमितता रेत माफियाओं के द्वारा किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करते हुए ग्राम वासियों के समक्ष

प्रति हाइवा के उपर 10000/- हजार रूपए का जुर्माना एवं पोकलेन मशीन के ऊपर 1.00 लाख रुपए का जुर्माना करते हुए सभी गाड़ियों को ग्राम पंचायत घटई के कैंपस में खड़ा करने का आदेश दिया गया। सरपंच के द्वारा साफ शब्दों में पोकलेन मशीन चालक को कहा कि बिना परमीशन के आप कैसे नदी में मशीन डाल दिया जोकि आपके पास परमिशन कागज भी नहीं है और कई प्रकार की त्रुटि मिला जिसके कारण रेत खदान को बंद कराते हुये फोन के माध्यम से वॉट्स ऐप पर माइनिंग अधिकारी एवं एसडीएम साहब तथा जनकपुर थाना प्रभारी को सूचित किया गया सूचना के बाद कुंवारपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविनन्द सिंह अपने टीम के साथ रेत खदान घटई पहुंचे। पुलिस विभाग के पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने चौकी प्रभारी को वहां के वस्तु स्थित से आवगत कराते हुए गाड़ियों को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कह कर तथा ग्रामीण जनों को किसी प्रकार का उपद्रव व असंवैधानिक कार्य न करने का समझाइश देकर वहां से चली गईं। अवैध रूप से रेत उत्खनन को बंद कराने के लिए सैकड़ों ग्राम वासी एक जुटता के साथ विरोध दर्ज कराया।










