जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर विस्तार से चर्चा एवं उसके विभिन्न आयामों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रेस वार्ता यह जानकारी श्री पंकज अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता ने दी कि मंगलवार, दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित होगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी विशेष रूप से उपस्थित रहकर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। वे राज्य सरकार के बजट की प्रमुख घोषणाओं, विकास योजनाओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा उद्योग क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
भाजपा संगठन का मानना है कि यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसमें ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। क्रेडा अध्यक्ष होने के नाते भूपेंद्र सवन्नी जी अक्षय ऊर्जा एवं सतत विकास से जुड़े प्रावधानों पर भी विशेष जानकारी साझा करेंगे।
भाजपा जिला संगठन ने जिले के सभी सम्मानित पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं छायाकारों से समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को सफल बनाने की अपील की है।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।









