Home मुख्य ख़बरें पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज: नितिन नवीन का इस्लामपुर का नाम...

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज: नितिन नवीन का इस्लामपुर का नाम ‘ईश्वरपुर’ करने का ऐलान

27
0

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है. टीएमसी जहां एक बार फिर से राज्य की सत्ता में काबिज होने की पुरजोर कोशिश रही है तो वहीं बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने की जुगत में है. इसी के तहत पार्टी बंगाल में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. इस बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ किया जाएगा.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ किया जाएगा. उन्होंनने घुसपैठियों को रोकने और भ्रष्टाचार मिटाने का भी वादा किया.

उन्होंने कहा कि इस्लामपुर को ईश्वरपुर बनाने के लिए बीजेपी की इस परिवर्तन यात्रा का शंखनाद कीजिए. उन्होंने कहा कि अब इस्लामपुर नहीं रहेगा बल्कि ईश्वरपुर बनेगा. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा.

नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की 5,000 किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक परिवर्तन लाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को परिवर्तन के लिए शंख बजाना चाहिए और बीजेपी सरकार को चुनकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर देना चाहिए.उन्होंने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शंख बजाना होगा.

नितिन नबीन ने कहा कि यह 5000 किलोमीटर की यात्रा पश्चिम बंगाल के हर कोने तक पहुंचेगी और बंगाल के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज बुलंद करेगी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव के लिए आपको अपनी सरकार खुद चुननी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी राज्य के लोगों के अधिकारों को छीनने के लिए घुसपैठियों को अनुमति नहीं देगी.उन्होंने कहा कि कहा ‘हम किसी भी घुसपैठिए को पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों को छीनने नहीं देंगे. हम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बंगाल की राजनीति में बदलाव लाने की बात कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here