Home चर्चा में आदिवासी हूल संगम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के युवा जनप्रतिनिधि

आदिवासी हूल संगम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के युवा जनप्रतिनिधि

3
0

-महाराष्ट्र के सेवग्राम में आयोजित था कार्यक्रम =

-बस्तर के युवा आदिवासी नेता योगेश बैज और कई युवा हुए शामिल =

जगदलपुर। महाराष्ट्र के सेवाग्राम वर्धा में आयोजित आदिवासी हूल संगम कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवा जनप्रतिनिधि सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता दर्ज कराई । इसमें बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व बस्तर जिला पंचायत के सदस्य योगेश बैज और कांकेर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने किया।

आदिवासी हूल संगम में बस्तर जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज, कांकेर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, जशपुर जिला पंचायत सदस्य आशिका कुजूर, महासमुंद जनपद सदस्य सृष्टि ध्रुव, प्रिया ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की अस्मिता, जल, जंगल, जमीन के अधिकार, संवैधानिक संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हूल संगम आदिवासी एकजुटता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा का सशक्त मंच है। योगेश बैज समेत सभी युवा जनप्रतिनिधियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा आदिवासी समाज की आवाज को स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मंच तक मजबूती से उठाते रहेंगे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और क्षेत्रीय विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here